Site icon 24 News Update

कानोड़ पुलिस ने चोरों की निकाली हेकड़ी, बाजार में निकाला जुलूस, नगरवासियों ने पुलिस के साहसिक कदम की सराहना की

Advertisements

रिपोर्ट -राहुल पाटीदार
24 News update कानोड़. कानोड़ में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोरों का जुलूस भरे बाजार में निकाला। पुलिस के इस कदम से नगरवासियों में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बन गया।

दिनभर रही चर्चा, शाम को भरे बाजार में निकला जुलूस

शुक्रवार को पूरे दिन चोरी की वारदात और आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा बाजार में बनी रही। शाम 4 बजे थाना अधिकारी मुकेश चंद्र खटीक के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड चौराहे, कोर्ट चौराहे और बापू बाजार से होते हुए घटनास्थल तक घुमाया। चोरों को खुलेआम बाजार में घुमाते देख आमजन ने पुलिस की सराहना की।

क्राइम सीन रीक्रिएशन में खुद आरोपियों ने बताया घटनाक्रम

वारदात स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चोरों से पूरा घटनाक्रम दोबारा करवाया। आरोपियों ने भी अपने अपराध को कबूल करते हुए चोरी की पूरी कहानी सुनाई। इस दौरान चोरों के चेहरे पर किसी भी प्रकार की मायूसी नहीं थी, लेकिन पुलिस ने इस तरह उनकी हेकड़ी निकाली कि पूरे बाजार में उनकी फजीहत हो गई।

शातिर अपराधी और पुलिस का कड़ा एक्शन

पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों में कानोड़ का हिस्ट्रीशीटर कालू लाल भोई, डूमा तलाव निवासी लक्ष्मण लाल रावत और रेलमहुड़ी निवासी किशन लाल मीणा शामिल हैं। इन अपराधियों में से एक के सीने पर “302 किंग” का टैटू बना हुआ था, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

नगरवासियों ने पुलिस टीम का किया सम्मान

इस सफल कार्रवाई के बाद पीड़ित दुकान मालिक लक्ष्मी लाल मेहता ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास था और पुलिस ने वह विश्वास और मजबूत कर दिया।

बहादुर पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की मांग

नगरवासियों ने इस केस में अहम भूमिका निभाने वाले चालक कांस्टेबल चेतन प्रकाश और कांस्टेबल अमित कुमार को गैलेंट्री प्रमोशन देने की मांग थाना अधिकारी के समक्ष रखी। इस पर थाना अधिकारी मुकेश चंद्र खटीक ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों को इन पुलिसकर्मियों के सम्मान और पदोन्नति के लिए लिखा जाएगा।

बाजार में उमड़ा जनसैलाब

चोरों के जुलूस को देखने के लिए बाजार में बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हो गए। पुलिस के इस कड़े कदम से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है।

Exit mobile version