रिपोर्ट – राहुल पाटीदार24 News update कानोड, 7 सितम्बर। कानोड नगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार सुबह डबोक स्थित विधायक निवास पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, अनूप श्रीमाली, भाजयुमो के पूर्व जिला प्रभारी दिनेश जोशी, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जुगल किशोर टेलर और पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन व्यास शामिल रहे। मेन रोड स्वीकृति पर आभार प्रतिनिधियों ने विधायक डांगी का कानोड मेन रोड की स्वीकृति दिलाने के लिए स्वागत और आभार प्रकट किया। लंबे समय से अधूरी पड़ी यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टरों की मांग प्रतिनिधियों ने कानोड चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टरों और अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15-15 दिन के लिए दो गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति तो की गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विधायक डांगी ने शीघ्र कार्रवाई कर डॉक्टरों को सेवा देने के लिए आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत 🔴 पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने रची नकाबपोश हमलावरों की कहानी