Advertisements
रिपोर्ट – राहुल पाटीदार
24 News update कानोड, 7 सितम्बर। कानोड नगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार सुबह डबोक स्थित विधायक निवास पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, अनूप श्रीमाली, भाजयुमो के पूर्व जिला प्रभारी दिनेश जोशी, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जुगल किशोर टेलर और पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन व्यास शामिल रहे।
मेन रोड स्वीकृति पर आभार
प्रतिनिधियों ने विधायक डांगी का कानोड मेन रोड की स्वीकृति दिलाने के लिए स्वागत और आभार प्रकट किया। लंबे समय से अधूरी पड़ी यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी।
चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टरों की मांग
प्रतिनिधियों ने कानोड चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टरों और अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15-15 दिन के लिए दो गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति तो की गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विधायक डांगी ने शीघ्र कार्रवाई कर डॉक्टरों को सेवा देने के लिए आश्वासन दिया।

