Site icon 24 News Update

कानोड़ में छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, विधायक डांगी ने किया उद्घाटन

Advertisements

रिपोर्ट-राहुल पाटीदार
कानोड़। नगर पालिका क्षेत्र के विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय विधायक उदय लाल डांगी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कन्हैयालाल नागोरी ने की। दीप वंदना और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

उद्घाटन सत्र में मुख्य संदेश

जिला सचिव कालू लाल चौबीसा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार और विद्या भारती की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहनशील हिंदू कमजोर नहीं होता और जब वह ताकत के साथ खड़ा होता है, तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है।

विधायक उदय लाल डांगी ने विद्या भारती के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेंद्र व्यास ने कविता पाठ के माध्यम से कानोड़ नगर का परिचय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थित गणमान्य

संस्थान अध्यक्ष महेंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया। जिला सचिव चौबीसा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और विधायक डांगी ने उद्घाटन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया।
सलूम्बर संकुल के प्रधानाचार्य अनिल राज जोशी, मंडल अध्यक्ष हेरेन्द्र सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप श्री माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल और पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता और प्रतिभागी

केलाश पुरोहित और जिला शारीरिक प्रमुख भंवर लाल को जनरल रेफरी नियुक्त किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 30 विद्यालयों की 220 छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन मुकाबलों में खेरवाड़ा और बदनोर हवेली के बीच खो-खो, तथा ऋषभदेव और कानोड़ के बीच कबड्डी के मैच हुए।

Exit mobile version