24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) भी गजब का है। जमीन माफिया ने 14 करोड की जमीन पर 15 चारदीवारियां बना दी तब जाकर उसको पता चला कि यह तो अतिक्रमण है जिसे जमीन माफिया हड़पना चाहता है। बुधवार को राजस्व ग्राम धोल की पाटी और गुखर मगरी में बड़ी कारवाई की। यहां पक्के निर्माण और बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर करीब 14 करोड़ की सरकारी जमीन भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवा ली।यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम धोल की पाटी स्थित आराजी संख्या 217 जो रिकार्ड अनुसार नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज है । इस भूमि पर कब्जा कर 15 पक्की बाउंड्रीवाल के साथ ही एक पक्का मकान बनाया जा रहा था। मगर तब तक अफसरों का अमला या तो सोता रहा या फिर कहीं न कहीं सांठगांठ की गई। अबयूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के नेतृत्व में अवैध बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस जमीन की वर्तमान में बाजार दर करीब 10 करोड़ रूपए है। यूडीए टीम ने राजस्व ग्राम गुखर मगरी के आराजी संख्या 1059 से 1065 पर अवैध रूप से करीब 250 मीटर एरिया में बाउंड्रीवाल बनाकर सरकारी जमीन पर किए कब्जे को भी ध्वस्त कर दिया। यह जमीन नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज है। इस जमीन की वर्तमान में बाजार दर करीब 4 करोड़ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में रोज 12 से 13 श्वानों की नसबंदी, अब तक 7,723 श्वानों की हुई नसबंदी, डॉग बाइट से विधायक नाराज, आयुक्त बोले नसबंदी की संख्या बढ़ाओ निगम का दस्ता रास्ते पर रखे 13 कूलर और 2 एसी जब्त कर ले गया