24 News Update उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी मीठालाल पुत्र केशुलाल निवासी चतरपुरा फला, खराड़ी, थाना झाड़ोल ने रिपोर्ट दी थी कि दिनांक 18 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी मोटरसाइकिल लेकर झाड़ोल जा रहा था। इस दौरान उंडावेला के पास पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक आए और उसे रोककर मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना झाड़ोल में प्रकरण संख्या 79/2025, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल, वृताधिकारी श्री नेत्रपाल सिंह और थानाधिकारी श्री फेलीराम मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त ललित उर्फ ललिया पुत्र देवीलाल निवासी सरादीत, थाना बाघपुरा को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त व लूटी गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस टीम फेलीराम मीणा, थानाधिकारी, झाड़ोल जगदीश कुमार मीणा, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, कांस्टेबल (2414) जितेन्द्र गवारिया, कांस्टेबल (3359) गोविंद मीणा, कांस्टेबल (1360) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत जेएसजी मेन ग्रुप का चौथा योग सत्र सम्पन्न अवैध हथियार पिस्टल बेचने के मामले में 2 माह से फरार अभियुक्त विशाल उर्फ विशु गिरफ्तार