24 News Update उदयपुर | थाना झाड़ोल: पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत झाड़ोल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) एवं वृताधिकारी झाड़ोल नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने एक वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से था फरारपुलिस के अनुसार, आरोपी वरदीचंद पुत्र चेनाराम निवासी छाली, गोगुंदा (उदयपुर) एक्सीडेंट के एक मामले में बीते एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आसूचना एवं तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीमफेलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोल ओमप्रकाश, कांस्टेबल 1173 भूराराम, कांस्टेबल 3073 लक्ष्मीलाल, कांस्टेबल 3043 सुखदेव, कांस्टेबल 2218झाड़ोल पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराज शत्रुदमन सिंह शिवरती की हस्तलिखित पुस्तक ‘साधक सोपान’ का विमोचन बाली (इंडोनेशिया) में रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार