24 News Update जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने शहर की ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का सोमवार शाम को इलाके में जुलूस निकालकर वारदात स्थल का पुनर्निरीक्षण कराया। लंगड़ाते हुए चल रहे दोनों बदमाशों को देख भीड़ जमा हो गई और दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर पुलिस टीम का स्वागत किया। कई जगहों पर लोगों ने ‘जयपुर पुलिस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।38 किलो चांदी और 170 ग्राम सोना बरामदडीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हितेश प्रजापत उर्फ संजू (22) निवासी पायल विहार कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर और अकरम (25) निवासी शारदा कॉलोनी शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में चोरी और लूट की दो अनट्रेस वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 38 किलो लूटी गई चांदी और 170 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। दो आरोपी अब भी फरारलूट में शामिल अन्य दो बदमाश — तोहिद (24) निवासी शारदा कॉलोनी और अशफाक (26) निवासी बरौनी, टोंक — फरार हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सोमवार शाम थाने की टीम गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर गई। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर तक दोनों बदमाशों को पैदल ले जाते हुए जुलूस निकाला। उनके चलते समय लंगड़ाने के कारण आसपास मौजूद लोग रुककर घटना की जानकारी लेने लगे। जुलूस के दौरान दुकानदारों ने पुलिस टीम पर पुष्पवर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लूट के बाद से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विश्वास बहाल हुआ है।पहले भी की थीं वारदातेंपूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में एक अन्य ज्वेलरी शॉप में नकबजनी की थी। इसके अलावा टोंक जिले में 20 लाख रुपए की लूट में भी उनकी मिलीभगत सामने आई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिसंबर में यात्रियों को बड़ी राहत, रेवाड़ी–रींगस व जयपुर–भिवानी रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें पुलिस दूरसंचार भर्ती: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर