इंजीनियर पति पर 1.5 करोड़ कर्ज था, उधार देने वालों की धमकियों से परेशान थी
बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक महिला ने अपने पति के IPL में सट्टा खेलने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर दर्शन बाबू की 23 साल की पत्नी रंजीता का शव 18 मार्च को उनके घर पर छत से लटका मिला। NDTV के मुताबिक रंजीता के पति दर्शन ने IPL में सट्टा लगाने के लिए 13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। वे लोग पैसा मांगने के लिए उनके घर आकर धमकी देते थे। इससे परेशान होकर रंजीता ने सुसाइड किया। रंजीता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने उधार देने वाले लोगों की धमकियों के बारे में विस्तार से बताया है। पुलिस ने इस नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। रंजीता के पिता ने कहा- दर्शन को सट्टे की लत उन्हीं लोगों ने लगवाई, जिन्होंने उसे 1.5 करोड़ की उधारी दी थी। रंजीता के पिता ने कहा- दर्शन को सट्टे की लत उन्हीं लोगों ने लगवाई, जिन्होंने उसे 1.5 करोड़ की उधारी दी थी। रंजीता के पिता वेंकटेश ने बताया कि मेरी बेटी की दर्शन बाबू से 2020 में शादी हुई थी। दर्शन होसादुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में इंजीनियर है। रंजीता को उसके IPL में सट्टा लगाने की लत का 2021 में पता चला था। दर्शन ने 2021 से 2023 तक IPL में सट्टा लगाया। उसने 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और पूरी रकम सट्टे में लगा दी। सट्टे में 1.5 करोड़ रुपए हारने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। हालांकि, दर्शन ने किसी तरह 1 करोड़ रुपए चुका दिए थे, लेकिन उसे 84 लाख रुपए अभी और देने थे।
उधार देने वालों ने दर्शन से ब्लैंक चेक लिए थे
रंजीता के पिता ने बताया कि 84 लाख रुपए चुकाने के लिए रंजीता और दर्शन के पास धमकी भरे फोन आते थे। कई बार तो पैसे मांगने वाले उनके घर तक आ जाते थे। इससे नाराज होकर ही रंजीता ने आत्महत्या का कदम उठाया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.