24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदडा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसडावन का सघन निरीक्षण किया । प्रधानाचार्य रतन लाल मेघवाल के अनुसार प्रवेश उत्सव के तहत नवीन प्रवेश हुए बालकों का शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदडा द्वारा ऊपरना पहना कर नवप्रवेशी बालकों का विद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया। इसके साथ ही इंस्पायर अवार्ड प्राप्त करने वाले सपना कुंवर, प्रमिला सालवी, यासीन, बबलू ओड, किशन रेगर, का उत्साह वर्धन किया। विज्ञान शिक्षक राधेश्याम धाकड़ का भी पांच बच्चों का इंस्पायर अवार्ड में चयन करवाने पर ऊपरना उड़ाकर स्वागत किया। एवं गणित दिवस मनाने पर पंचायत शिक्षक कांतिलाल लखारा का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उप प्रधानाचार्य फूलचंद रेगर, दिनेश कुमार, रमेश जोगी, संगीता नायक, बद्रीलाल जाट, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार,देशराज, भासवर दायमा दर्शना धनकर, प्रीति पारवानी, जयमल मधुबाला जैन निर्मला टेलर आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अम्बेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे