24 News Update भीलवाड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में सरदार नगर क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालयों में भी बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के नेतृत्व में मुंशी, सरदार नगर और लापिया स्थित आयुर्वेदिक औषधालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा एवं माधुरी मीणा ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के जनक ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भी थे। उन्होंने जीवनभर दलितों, महिलाओं और श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष कर समाज में समानता और न्याय की नींव मजबूत की।इस अवसर पर ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में जनभागीदारी और जागरूकता का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशराजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया परिसर में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा द्वारा औषधीय गुणों से युक्त 15 पौधों का रोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के महत्व का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बंद कमरे में 40 वर्षीय शिक्षक की दो दिन बाद मिली लाश, हार्ट अटैक से मौत रूपाहेली-खारड़ा सड़क जर्जर, बजट स्वीकृति के बावजूद काम शुरू नहीं, ग्रामीण परेशान