24 News Update उदयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस 2023 के अंतिम परिणाम में उदयपुर के बोहरा गणेशजी निवासी अनुभव सुवालका ने 446वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। पहले प्रयास में 538वीं रैंक लाने वाले अनुभव ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए उच्च रैंक प्राप्त की है, जिससे उनका तहसीलदार पद पर चयन होने की संभावना जताई जा रही है। अनुभव की यह सफलता केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, रणनीति और लक्ष्य के प्रति समर्पण की कहानी है। वर्तमान में वे जयपुर में कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में 23 मार्च को उनकी ज्वाइनिंग हुई है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि: स्कूल से लेकर इंजीनियरिंग तक मजबूत आधारअनुभव ने अपनी स्कूली शिक्षा उदयपुर के सेंट्रल एकेडमी, सेक्टर-3 से पूरी की। दसवीं तक पढ़ाई में औसत रहने वाले अनुभव ने 12वीं में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित की और 83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने गुजरात के गांधीनगर स्थित पंडित दीन दयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया, जहां उन्हें ब्रॉन्ज मेडल भी मिला। परिवार का साथ: प्रेरणा और मार्गदर्शनअनुभव के परिवार में शिक्षा और सेवा का मजबूत माहौल है। उनकी बुआ वीणा सुवालका वर्तमान में सिरोही में न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। छोटे भाई डॉ. साहिल सुवालका एम्स जोधपुर में डॉक्टर हैं। पिता राजकुमार सुवालका व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। लगातार प्रयास: एक के बाद एक परीक्षाओं में सफलताअनुभव ने केवल आरएएस ही नहीं, बल्कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी क्षमता साबित की— पटवारी परीक्षा में 317वीं रैंक एलडीसी परीक्षा में 113वीं रैंक (2025 में जॉइन भी किया, बाद में त्यागपत्र दिया) डेप्युटी जेलर परीक्षा में फिजिकल तक पहुंचे। अनुभव ने बताया कि आरएएस की तैयारी करने के बाद अन्य परीक्षाएं अपेक्षाकृत सहज लगने लगीं। “राजस्थान की ज्यादातर परीक्षाओं में जीके समान होता है, जबकि इंग्लिश और साइंस में मेरी पकड़ मजबूत रही,” उन्होंने कहा। इंटरव्यू अनुभव: निर्णय क्षमता पर जोरआरएएस इंटरव्यू में अनुभव को 56 अंक प्राप्त हुए, जो एक अच्छा स्कोर माना जाता है। उनका इंटरव्यू बोर्ड हेमंत प्रियदर्शी के नेतृत्व में था। अनुभव के अनुसार, इंटरव्यू में अधिकतर प्रश्न सिचुएशनल और डिसीजन मेकिंग से जुड़े थे। गांधीजी से संबंधित सवाल भी पूछे गए। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच बेहद जरूरी होती है। तैयारी का सफर: जयपुर से मिली दिशाप्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य अनुभव ने शुरू से ही तय कर लिया था। इसके लिए उन्होंने जयपुर में रहकर स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी से तैयारी की। उन्होंने बताया कि 2023 में आरएएस मेंस देने के बाद उन्होंने एलडीसी जॉइन कर लिया था, लेकिन जैसे ही आरएएस का परिणाम आया, उन्होंने नौकरी छोड़कर आगे की तैयारी और ज्वाइनिंग पर ध्यान दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में विश्व विरासत दिवस पर ‘हेरिटेज’ फोटोग्राफी वॉक सम्पन्न लूट के मामले में एक साल से फरार 2000 रुपए का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार