24 News update उदयपुर, 18 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वरड़ा में शनिवार को नो बैग डे के अंतर्गत नवाचारपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वास्तुकार एवं स्केच आर्टिस्ट सुनील लड्ढा ने विद्यार्थियों के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए उन्हें केवल गूगल पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं सोचने, नए प्रयोग करने और सृजनात्मकता विकसित करने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को “गूगल कर ले रे” विषय पर आधारित नाटक के आधार पर बताया गया कि गूगल हमें केवल वही जानकारी देता है जो पहले से उपलब्ध है, जबकि नई खोज, नए विचार और नवाचार इंसान की अपनी सोच और मेहनत से जन्म लेते हैं। नाटक ने विद्यार्थियों को कल्पनाशील बनने और समस्याओं के नए समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “हम होंगे कामयाब” गीत को हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। गीत के साथ समूह गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला।वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक, पर्यावरणीय और रचनात्मक मूल्यों का विकास करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप आमेटा, नो बैग डे प्रभारी और सृजनधर्मी शिक्षक हेमंत जोशी, अंबालाल माली, चिराग जोशी, सौरभ पोरवाल तथा अंजू धोबी सहित विद्यालय परिवार सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिरोज़ खान अब्बासी बने राजसमंद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी ग्रामीण मददकाशी फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शैक्षणिक सामग्री