Site icon 24 News Update

महंगाई का झटका: सरस घी के दाम फिर बढ़े, आज से लागू नई दरें

Advertisements



24 News Update जयपुर। राजस्थान में आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने मंगलवार देर शाम सरस घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं।

नई रेट लिस्ट जारी, हर पैक महंगा

जारी नई दरों के अनुसार अब सरस का एक लीटर सामान्य घी का पैकेट 551 रुपए की जगह 571 रुपए में मिलेगा। वहीं, एक लीटर गाय का घी 570 रुपए से बढ़कर 590 रुपए हो गया है।

बड़े पैक में भी कीमतों में इजाफा हुआ है। 5 लीटर का टिन पैक, जो पहले 2740 रुपए में मिल रहा था, अब 2840 रुपए का हो गया है। इसी तरह 15 किलोग्राम का टिन पैक 9345 रुपए से बढ़कर 9495 रुपए में मिलेगा।

साल में दूसरी बार बढ़ोतरी

गौरतलब है कि इस साल सरस घी के दामों में यह दूसरी बार वृद्धि की गई है। इससे पहले 2 जनवरी को RCDF ने 15 किलोग्राम टिन पैक पर 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी, जबकि छोटे पैक के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों के किचन बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। त्योहारी सीजन से पहले घी के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दूध और दुग्ध उत्पादों की लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में यह इजाफा किया गया है, जिसका असर आने वाले समय में अन्य डेयरी उत्पादों पर भी देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version