-उदयपुर पहुंचे विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज24 News Update उदयपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरखपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के गुरूभाई एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज दो दिवसीय मेवाड दौरे पर शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु अवश्य बनेगा, क्योंकि भारत में वे सब क्षमताएं हैं जो विश्व गुरु बनने के लिए चाहिए।महंत मुकेश नाथ महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पैसे से कोई बडा नहीं बनता। इसके लिए योग्यताएं भी चाहिए। आज विदेश के लोग भी भारत का लोहा मानते हैं इसलिए कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम पर चलता है। अनेकता में एकता भारत की मूलभूत विशेषता है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। सभी को भाई बंधु मानते हैं। हम श्रीलंका और बांग्लादेश तक को सहयोग करते हैं। धर्मान्तरण के मसले पर पूछे गए प्रश्न पर महंत मुकेश नाथ महाराज ने कहा कि धर्म परिवर्तन एक गंभीर मामला है। विश्व हिन्दू महासंघ इसका विरोध करता है, लेकिन इसको खत्म करने की एक कानूनी प्रक्रिया है जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों को काम करना चाहिए। यह धार्मिक या सामाजिक संगठनों का विषय या काम नहीं है। ऐसे ही सरकारों को गौरक्षा पर भी ध्यान देेना चाहिए। 6 दिसंबर को हिन्दू विजय दिवस मनाने को लेकर किए गए प्रश्न पर भी महाराज ने कहा कि जिसको इसको लेकर खुशी है वह मनाएगा और जिसको नहीं है वह नहीं मनाएगा। 6 दिसंबर कोई त्यौहार या फेस्टिवल नहीं है इसलिए जिसकी जैसी इच्छा होगी वैसा मनाएगा। अयोध्या मंदिर के बाद काशी मथुरा के एजेंडे पर किए गए प्रश्न पर महाराज ने कहा कि काशी मथुरा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं हैं, कई सारी कानून अडचने हैं और यह राजनीतिक लोगों का काम है। हम धर्मनीत पर चलने वाले लोग हैं। काशी मथुरा में मंदिर बनाना कोर्ट व राजनीतिक लोगों का काम है। बाबरी मस्जिद का पुनः निर्माण करने को लेकर मुस्लिम नेता मदनी की ओर से दिए गए बयान पर महाराज ने कहा कि ये सोच उनकी है कि वो फिर से मस्जिद बनाएंगे। लेकिन उनको इसके लिए वापस से संविधान में संशोधन लाना पडेगा। अब बाबरी का कोई अस्तित्व नहीं है और पुनः कभी भी नहीं बन पाएगी।महंत मुकेश नाथ महाराज ने कहा कि भारत एक विशाल देश है और सामाजिक समानता व धर्म निरपेक्षता यहां की विशेषता है। यहां जो भारतीयता की बात करेगा वह भारत का है और अनेकता की बात करेगा चाहे वो हिन्दू ही क्यों न हो वह राष्टद्रोही होगा। उन्होंने कहा कि महासंघ हिन्दुत्व व सनातन का विस्तार करने का काम करता है। भारत को हिन्दू राष्ट बनाने की दिशा में काम करता है और एक दिन भारत हिन्दू राष्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट बनेगा भारत, राम राज्य फिर आएगा, फिर से जलेगी लंका और रावण भी मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि रावण का मतलब वो है जो भारत के व संविधान के खिलाफ है। जो समाज के विरुद्द होकर काम करता है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ भारत यूएनओ में रजिस्टर्ड है। जिसके राष्टीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे, लेकिन राजनीति में जाने के बाद उन्होंने यह दायित्व उन्हें सौंपा। महासंघ दुनिया के 160 देशों में सामाजिक समरसता के साथ काम कर रहा है। देश के 25 प्रांतों में इसका काम है और राजस्थान में इसका विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी अन्य धर्म का विरोध नहीं करते, बल्कि हिन्दुत्व को मजबूत करने के लिए काम करते हैं।इससे पूर्व महाराज के आगमन पर उनका सैंकडों भक्तों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कौशल पालीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष जयशंकर राय, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रमुख डॉ राव बहादुर सिंह,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बोहरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंत्री तुषार बोहरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, जिलाध्यक्ष राकेश बागोरा, व उदयपुर संभाग अध्यक्ष विकास गौड भी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिश्नोई डेन्टल केयर की उदयपुर में एक साथ चार शाखाओं का शुभारंभ राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम,छात्राओं से कहा—ट्रेंड फॉलोअर नहीं, ट्रेंड सेटर बनें