24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा एवं मांगरोल प्लांट में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों इकाइयों में आयोजित समारोहों में ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में कंपनी अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके परिवारों ने भाग लिया।

निंबाहेड़ा प्लांट में मनीष तोषनीवाल ने किया ध्वजारोहण
जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा-मांगरोल प्लांट में समारोह यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। निंबाहेड़ा इकाई में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद मनीष तोषनीवाल ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मनीष तोषनीवाल ने कहा कि भारत लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और नया भारत सभी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को विश्व शक्ति बनाने की दिशा में हो रही निरंतर प्रगति भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों और उपस्थित लोगों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई दक्षताओं के विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य और जिम्मेदारी के माध्यम से देश की प्रगति में भागीदार बन सकता है।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कर्मचारियों के बच्चों ने भी विभिन्न देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, सुरक्षा प्रमुख अंकुर महाराज सिंह, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन हेड मोह. करीम, मैकेनिकल हेड शांतिलाल जैन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी हेड मुकेश वासवानी, क्वालिटी कंट्रोल से धनञ्जय साहू, सिविल हेड रंजीत गंगोपाध्याय, आईआर हेड रानू नायक, मानव संसाधन टीम से मोहसिन खान और जीतेन्द्र सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मांगरोल प्लांट में मुरली मनोहर लड्डा रहे मुख्य अतिथि
जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्डा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कर्मचारियों एवं जनसमूह को संबोधित किया। मुरली मनोहर लड्डा ने देश की प्रगति में योगदान देने के साथ कंपनी की निरंतर वृद्धि में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों के परिश्रम और कार्यकुशलता को संस्थान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट नवाचार, सतत विकास और उत्कृष्ट टीम की कार्यकुशलता के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

कर्मचारियों के योगदान को किया सम्मानित
समारोह में संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। कंपनी अधिकारियों, विभिन्न विभागों की टीमों और कर्मचारियों ने जे.के. सीमेंट की प्रगति, व्यावसायिक सफलता और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर तकनीकी विभागों से दीपक सोनी, किशोर शर्मा, जगन्नाथ अड़की, विशाल लड्डा, चंचल राजपूत, सुरेंद्र जोशी, विकेश जैन, अरविंद दास, सुयश द्विवेदी, पंकज बाबेल और कमल सनाढ्य मौजूद रहे। सेफ्टी विभाग से मुकेश कुमार सिंह, एचआर विभाग से भुवनेश सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक), संदीप चौधरी और राम रतन नायक तथा सुरक्षा विभाग से अनुज सिंह (सिक्योरिटी हेड), शिव पाल सिंह और रण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया और महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक साथी मौजूद रहे। समारोह का संचालन गीतिका शेखावत, कुमारी लकी सिंह और देवेन मारोड़िया ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कर्मचारियों के उत्साह ने दोनों प्लांट परिसरों को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading