24 News Update उदयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन ‘सरस्वती शिक्षक सदन’ का लोकार्पण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक नींबाराम ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक समाज में अमूलचूल परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। शिक्षक संगठन केवल अपने हितों की बात न कर, समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। नींबाराम ने कहा कि संस्कारों का प्रवाह मां के दूध, पिता की डांट, गुरु की शिक्षा और खेल के मैदान से होता है। राष्ट्र निर्माण का अर्थ केवल भौतिक विकास नहीं, बल्कि बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास भी है। धर्मांतरण संपूर्ण समाज के लिए चिंता का विषय है। हमें हिंदू, सनातनी और भारतीय होने पर गर्व है। गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनजाति एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विशिष्ट अतिथि सांसद चित्तौड़गढ़ चंद्रप्रकाश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फुल सिंह मीणा, खेरवाड़ा से नानालाल अहारी, मावली से कृष्ण गोपाल पालीवाल, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली समेत बड़ी संख्या में शिक्षक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कोटा में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया। भवन लोकार्पण की रस्में और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह की शुरुआत मां सरस्वती व भारत माता की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन, सामूहिक वंदे मातरम और नन्ही बालिका इतीशा मेनारिया की गणेश वंदना से हुई। अतिथियों द्वारा शिलालेख पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। विदिशा शादिल्य ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। संत ब्रह्मचारी गुलाबदास महाराज (माकड़ा देवधाम, झाड़ोल) ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनके कर्तव्यों से ही भारत का भविष्य गढ़ा जाएगा। संस्कार सरिता पुस्तक का विमोचन व स्मृति सम्मान समारोह में ‘संस्कार सरिता’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अभय सिंह राठौड़ ने अतिथियों का परिचय करवाया। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह भवन प्रदेश ही नहीं, देश का शिक्षक संगठन का पहला विशाल कार्यालय है। प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की प्रदेश में 2 लाख 80 हजार सदस्यता है और सभी 402 उपशाखाएं सक्रिय हैं। जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने भवन निर्माण का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि संघ व संगठनों की पहल भारत के नवनिर्माण का प्रकल्प है। अंत में स्नेह भोज का आयोजन समारोह के समापन पर सभी अतिथियों, भामाशाहों और शिक्षकों का सम्मान किया गया। अंत में स्नेह भोज आयोजित हुआ। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में संभाग मंत्री राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, महिला संगठन मंत्री उमा रांका, सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, गिर्वा अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला महिला संगठन मंत्री लीला जाट, जिला महिला मंत्री डॉ. कौशल्या सोलंकी, जिला संगठन मंत्री हेमंत मेनारिया, उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, प्रकाश वया, महिपाल सिंह राठौड़ समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार पिछले तीन दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार और शनिवार को शहर विधायक ने गुलाबबाग का किया निरीक्षण, कमल तलाई में गंदे पानी की समस्या को लेकर आयुक्त को दिए निर्देश, साफ-सफाई, टूटे शौचालय और सड़क की मरम्मत पर भी जताई चिंता