शारदा व मनोहर सिंह आंजना परिवार के नवीन कृष्णराज आवास का शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूर्वक हुआ ग्रह प्रवेश’ 24 News Updarte निंबाहेड़ा (कविता पारख)। मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं भेरूलाल आंजना ने गुरुवार प्रातः 11रू00 बजे निंबाहेड़ा उपखंड के समीपवर्ती ग्राम नरसाखेड़ी में स्वर्गीय श्री ऊंकारलाल जी आंजना की पुण्य स्मृति में निर्मित ‘जल मंदिर’ (वाटर कूलर) का विधिवत लोकार्पण किया।स्वर्गीय श्री ऊंकारलाल जी आंजना की स्मृति में स्थापित यह जनोपयोगी जल सेवा केंद्र उनके परिजनों पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र आंजना,अमर सिंह आंजना एवं मनोहर सिंह आंजना द्वारा जनहितार्थ स्थापित कराया गया है।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं भेरूलाल आंजना ने फीता काटकर ‘जल मंदिर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्व. ऊंकारलाल जी आंजना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।“जल ही जीवन है”’ उदयलाल आंजनाअपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा“जल ही जीवन है। प्यासे को पानी पिलाना मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। स्वर्गीय ऊंकारलाल जी आंजना सरल, समाजसेवी एवं जनहित के लिए सदैव समर्पित व्यक्तित्व थे।’गणमान्यजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति’कार्यक्रम में छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, पुरुषोत्तम झवर, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़, भोपराज टांक, नगर बंशीलाल राईवाल, छोटी सादड़ी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमृत बंडी, भरत आंजना, छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान विक्रम आंजना, निंबाहेड़ा पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज अहमद, संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व सदस्य गोवर्धनलाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, आंजना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना (उज्जैन), मध्य प्रदेश युवा आंजना समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष उज्जैन रामेश्वर आंजना जमालपुरा,करजू मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत के सरपंच भेरूलाल आंजना, बाबूलाल कन्हैयालाल आंजना,भरत गिरोता, धीरज आंजना उज्जैन, संदीप आंजना निंबोदा, रामचंद्र आंजना बिनपुरा, विक्रम सिंह आंजना (सुवासरा),भारत सिंह आंजना हरिया खेड़ी, हाकम सिंह आंजना, रामसिंह आंजना,भगवान सिंह आंजना ,मुकेश पारख, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं आंजना परिवारजन उपस्थित रहे।’वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ग्रह प्रवेश समारोह भी हुआ आयोजित’ इसी अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के बेटी-दामाद शारदा तथा मनोहर सिंह आंजना के नवीन ‘कृष्णराज’ आवास के शुभ मुहूर्त में ग्रह प्रवेश समारोह भी विधि विधान पूर्वक एवं वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा गृह प्रवेश समारोह कार्यक्रम पंडित शिवशंकर शर्मा एवं पंडित घनश्याम शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश करवाया गया।ज्ञातव्य रहे कि उक्त ‘कृष्णराज’ नवीन बंगले की प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट सुचिता आंजना हैं,जो छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना की पुत्री द्वारा तैयार किया गया है। सुचिता आंजना वर्तमान में दुबई एवं केरला के प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर सुचिता आंजना का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आंजना परिवारजनों द्वारा पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का तिलक लगाकर, ऊपरना ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया तथा साथ ही उज्जैन से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने आए आंजना समाज के गणमान्यजनों द्वारा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को यादगार स्वरूप महाकाल की तस्वीर भेंट की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रेन के टॉयलेट में मिला निंबाहेड़ा एडीजे की पत्नी का शव, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका होलिका दहन के साथ रंगो व मस्ती से सराबोर हुआ वंडर सीमेंट का आर.के. नगर