खेरवाड़ा, 20 अक्टूबर। खेरवाड़ा में ग्राम पंचायत के सानिध्य में आयोजित पारंपरिक दशहरा मेला उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। मेले में खेरवाड़ा सहित आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे। लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर जमकर खरीदारी की। निवर्तमान पंचायत प्रशासक लक्ष्मी देवी अहारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे राम मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी शामिल रही। कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पहुंची। यहां आतिशबाजी के बाद रावण दहन किया गया। इसके साथ ही एक दिवसीय दशहरा मेले का समापन हो गया। गुजरात सहित कई जिलों से पहुंचे व्यापारी दशहरा मेले को लेकर नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों और अन्य सामान की दुकानें सजीं। गुजरात के अलावा उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों से व्यापारी दो दिन पहले से ही खेरवाड़ा पहुंचने लगे थे। व्यापारियों ने अस्थायी दुकानें लगाईं, जहां लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऋषभदेव पुलिस उप अधीक्षक अर्जुन सिंह राठौड़ के निर्देशन में थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के नेतृत्व में विभिन्न थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। शोभायात्रा में निवर्तमान उपसरपंच विक्रांत कोठारी, वार्ड पंच, राम मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता, सनातन धर्मप्रेमी तथा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंबासा में सड़क और वनाधिकार के मुद्दे पर माकपा ने मांगा समर्थन, भीमराज के पक्ष में जनसंपर्क