उदयपुर, 20 अक्टूबर। अंबासा क्षेत्र में पंचायत समिति वार्ड संख्या 8 के चुनाव को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उम्मीदवार भीमराज के समर्थन में लोगों से संवाद किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और वनाधिकार पट्टों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए क्षेत्र के विकास की जरूरत बताई।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से वे भाजपा और कांग्रेस को वोट देते आए हैं, लेकिन अंबासा से छाली बोकड़ा तक करीब चार-पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में माकपा का कोई सरपंच या जनप्रतिनिधि नहीं रहा और न ही पार्टी की सरकार रही, फिर भी लाल झंडे के आंदोलन के कारण आदिवासियों को जंगल में वनाधिकार पट्टे मिले हैं। इसी आधार पर उन्होंने इस बार वार्ड संख्या 8 से भीमराज को जिताकर फलासिया पंचायत समिति में भेजने की बात कही। माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी, शहर सचिव हीरालाल सालवी, फलासिया तहसील सचिव प्रभुलाल भगोरा और मजदूर नेता शमशेर खान ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। भाजपा-कांग्रेस पर लगाए आरोपमाकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लाल झंडे की विचारधारा संघर्ष करती है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान करते समय भी अपने हितों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखना चाहिए। तहसील सचिव प्रभुलाल भगोरा ने भाजपा और कांग्रेस को वोट देने पर सवाल उठाए। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय कुछ जातिवादी संगठनों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों का उद्देश्य जनहित के बजाय अपने स्वार्थ पूरे करना है। माकपा उम्मीदवार भीमराज ने कहा कि जनता उन्हें चुनती है तो वे क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और विकास कार्यों के लिए लगातार संघर्ष करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल 70 फीट के रावण सहित मेघनाद-कुंभकरण के पुतलों का आतिशी दहन, 100 फीट की स्वर्ण लंका, शोभायात्रा में गुरिल्ला, स्टेडियम में हुनमान चालीसा रहेंगे आकर्षण खेरवाड़ा में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच उमड़े 10 हजार से अधिक मेलार्थी