24 news Update निम्बाहेडा कविता पारख। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ही घर तिरंगा अभियान के तहत कनेरा में प्रति वर्ष की भांती इस बार भी आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है। जिस पर कनेरा में राजकीय सरकारी विधालयों व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छ़ात्राओं व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणजनों ने भव्य तिरंगा यात्रा रेली का आयोजन किया गया।पचायत समिति क्षेत्रा के ग्राम पचायंत कनेरा सरपंच रामचंद्र मालवीय एवं मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड ने बताया कि देश भर में चलाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रति अपनी राष्ट्रीय भावनाओं को उजागर करने हेतु राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आजादी के पिचहतर वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और भाजपा के तत्वावधान में प्रति वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कनेरा उपतहसील एवं भाजपा मंडल घाटा क्षैत्र के संयुक्त तत्वावधान में डीजे पर राष्ट्रीय गीतो व गगनभेदी नारे से अनुशासित तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय राजकीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चे, ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता, सभी कर्मचारी, अधिकारीगण शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से नगर भ्रमण करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विसर्जित हुई, जहां खुशी स्वरूप सभी को मुंह मीठा करने हेतु प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री मोनू मारू, उपाध्यक्ष शिवलाल धाकड़, गणपत धाकड़, मदन गोपाल धाकड़ ,उमेश धाकड़, मंत्री राहुल धाकड़ ,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालूराम भील, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश मेघवाल ,युवा मोर्चा महामंत्री विनोद अहीर ,राहुल जैन, राहुल धाकड़ ,कोषाध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ,प्रवक्ता सुनील अहीर ,मदन बामतिया ,अर्जुन यशवंत ,शांतिलाल, गणपत प्रजापत, गणपत अहीर ,कालूराम धाकड़, मिट्ठू लाल बैरागी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान (धरणीधर)बलराम जन्मोत्सव अवसर पर धाकड़ समाज का शक्ति प्रदर्शन, विधायक के टिकट की रखी मांग’ घोसुण्डा गांव में कजरी तीज का आयोजन’