प्रशासन,पत्रकारगणों एवं प्रतिभागियों,बाल कलाकारों का जेके प्रशासन ने धन्यवाद ज्ञापित किया
24 News update निम्बाहेड़ा कविता पारख. जे. के. सीमेन्ट परिसर के मंगल गण्डप में ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव अत्यन्त उत्साह से धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों पूर्वक मनाया गया।आयोजन की कड़ी में अनन्त चतुर्दशी के पावन पर्व पर 6 सितम्बर को प्रातः वेला में गणपतिजी की वैदिक अनुष्ठान पूर्वक विशिष्ट पूजा अर्चना की गयी। अपराह में हवन-पूर्णाहुति एवं महाआरती में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। तत्पश्चात केलाश नगर में गणपतिजी की भव्य शोभायात्रा “अणपति बप्पा मोरिया” के उद्घोषों, गुलाल, अवीर एवं पुष्पवर्षा के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा के मार्ग में कॉलोनीवासियों ने गणपतिजी की पूजा-अर्चना की तथा भवतजनों ने नृत्याभिनय कर अपनी खुशी प्रकट की। सांय वेला में शोभायात्रा के पश्चात आरती कर गणेशजी की प्रतिमा को श्रद्धा भाव से “अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोषों सहित विसर्जन किया गया। सान्ध्य वेला में प्रसादी स्वरूप स्नेहभोज का आयोजन रखा गया।उक्त धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन में जे. के. सीमेन्ट वक्र्स के वरिष्ठ अधिकारीगण सर्व मनीष तोषनीवाल, राजेश सोनी, प्रभाकर मिश्रा, यतेन्द्र शर्मा, रावेन्द्र गर्ग, आशुतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जे.के. परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।गणेशोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रात्रि को मंगल मण्डप में हुआ, जिसमें अतिथियों द्वारा गणेशोत्सव के दौरान सम्पन्न विविध कार्यक्रमों के प्रतिभागियों व सहयोगियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा एवं क्लव सचिव दुष्यंत सिंह ने इन ग्यारह दिवसीय आयोजन मे सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों, बाल कलाकारों, पत्रकारमणों व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी पर गणपति जी की कृपा की कामना की। जे. के. सीमेन्ट वर्क्स मांगरोल स्थित सुशीला नगर में भी टेक्नीकल हेड व ऑफिसर्स क्लव अध्यक्ष मुरली मनोहर लढ्ढा के मार्गदर्शन एवम् मांगरोल ऑफिसर्स क्लब सचिव विशाल लढ्ढा की अगुवाई में अणेशोत्सव मनाया गया। अनन्त चतुर्दशी पर्व की दोपहर तेला में पण्डितगणों के सान्निध्य में परम्परानुसार गणपतिजी की पूजा अर्चना, यज्ञ-पूर्णाहुति एवं महाआरती की गयी तथा गणेशजी की पतिमा को शोभायात्रा पूर्वक श्रद्धा भाव से विसर्जित किया गया। गणेशोत्सव के दौरान सम्पन्न सभी आयोजनो में कालोनी वासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर महोत्सव की सानन्द सम्पन्नता में भागीदारी निभायी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.