कविता पारख

24 News Update निम्बाहेड़ा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के वीर सैनिकों के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक श्ऑपरेशन सिन्दूरश् के सफल होने तथा वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को देर सांय निम्बाहेड़ा उपखंड मुख्यालय पर भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में हजारों लोगों के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा से सम्पूर्ण निम्बाहेड़ा तिरंगामय हो गया। इस तिरंगा यात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों में नगरवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शहिद स्मारक से आरम्भ हुई तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा के खेल मैदान में स्थित शहिद स्मारक से तिरंगा यात्रा के आरम्भ होने से पूर्व यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों ने शहिद स्मारक पर पहलगाम हमले के पश्चात हुए ऑपरेशन सिन्दूर में शहिद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि देने के साथ श्रद्धा के साथ नमन किया, तत्पश्चात तिरंगा यात्रा आरम्भ होकर राजोरा गली, डाक बंगला रोड, दशोरा तिराहा, मालगोदाम रोड़, शास्त्री मार्केट, सब्जी मंडी चौराहा, मोती बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा से पंचोली चौराहा, उदयपुर मार्ग, चन्दन चौक, परशुराम सर्कल, दांडी यात्रा स्मारक होते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान सांसद सीपी जोशी एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, महावीर सिंह कृष्णावत, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सेवानिवृत सैनिकों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। यहां पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं, आमजन एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


551 फीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
देश की नारी शक्ति एवं शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा का 551 फीट लम्बा तिरंगा झंडा रहा, जिसे नर्सिंग कॉलेज निम्बाहेड़ा के विद्यार्थियों एवं नारी शक्ति हाथों में थामे चल रही थी। इस तिरंगे के साथ निकली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बैंड बाजे, डीजे के साथ ही दाऊदी बोहरा समाज के बैंड पर बज रही देशभक्ति गीतों ने सम्पूर्ण निम्बाहेड़ा नगरी को देशभक्ति के माहौल में रंग दिया। इस तिरंगा यात्रा का डॉ.अब्दुल कलाम सेवा समिति, प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान, सर्व व्यापार मंडल, श्री रामद्वारा सेवा समिति, सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान, मोती बाजार व्यापार मंडल, क्रेता व्यापार संघ कृषि उपज मंडी, रोशन अली बावा सेवा समिति, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, निम्बाहेड़ा ट्रांसपोर्ट सेवा संस्थान, श्री मातेश्वरी सेवा संस्थान, महावीर इंटरनेशनल सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि पहलगाम में माताओं, बहनों के माथे का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए देश की तीनों सेनाओं के सैनिकों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के सामूहिक संकल्प के प्रतीक इस अभियान को श्ऑपरेशन सिन्दूरश् नाम दिया। यह अभियान नए भारत की अदम्य शक्ति, अटूट संकल्प और मातृशक्ति की रक्षा के प्रति अपने दृढ़ निश्चय को दर्शाता है।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक तिरंगा यात्रा रघु शर्मा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुवेर्दी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद सोनी, डॉ. जे.एम.जैन, उपखंड अधिकारी विकास पंचौली, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, पीएमओ जिला चिकित्सालय डॉ.राघव सिंह, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी, सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा आदि सहित नगर एवं क्षेत्रवासियों के साथ समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के सभी वर्गों के आमजन उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading