24 News Update शाहपुरा. माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, बैंच जयपुर के प्रकरण एस बी सिविल रिट पीटिशन नं. 11417/2008/ में पारित आदेश दिनांक 15.01.2026 की पालना में एवं रालसा, जयपुर की अनुपालना में आज अभय जैन, जिला एवं सेशन न्यायाधीश भीलवाडा , विशाल भार्गव , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व नगेन्द्र सिंह ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा उपकारागृह शाहपुरा, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण में बंदीयो के लिए पीने के पानी , शोचालयों व सेनिटेशन , स्नान व कपडे धोन का पानी व साबुन, बैरक,सेल की सफाई एवं हवादार स्थिति कैसी है ,व्यक्तिगत स्वच्छता एवं अन्य व्यावहारिक कठिनाइयाँ जो कैदियों को जेलों में सामना करना पड़ती हैं के बारे में बंदियों से मिलकर विस्तृत जानकारी ली ।अभय जैन जिला एवं सेशन न्यायाधीश भीलवाडा ने बंदियों के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली । रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विशाल भार्गव एवं सीजेएम नगेंद्र सिंह,एवं जेल प्रभारी प्रहलाद गुर्जर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.