24 News Udpate खेरवाड़ा, बीएसएनएल पेंशनर्स स्नेह मिलन कार्यक्रम नया महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उदयपुर, सलूंबर, खेरवाड़ा, सेमारी, ऋषभदेव, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, डूंगरपुर आदि क्षेत्र के सदस्य सम्मिलित हुए। स्नेह मिलन समारोह में पेंशनर के मेडिकल पेंशनर संबंधी समस्याओं के साथ-साथ थर्ड पीआरसी दिनांक 1 जनवरी 17 से पेंशनर रिवीजन संबंधी प्रगति आदि पर चर्चा की गई। महासचिव हरिश्चंद्र मनात द्वारा इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष भगवान लाल मीणा तथा कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र बलाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालक द्वारा संगठन का आय व्यय तथा सदस्यों की संख्या का ब्यौरा पेश किया गया। इस कार्यक्रम में नानूराम भट्ट, सूरजमल, खेमराज परमार, अशोक मीणा, धर्मेंद्र बलाई, भगवान लाल मीणा, रामलाल घोघरा पन्नालाल मीणा, देवीलाल बुनकर आदि ने भी अपने विचार रखते हुए संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन में 11 नए सदस्य बनाए गए। समापन पर रामलाल कोटेड द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पार्सल में थी मथानिया मिर्ची, काटकर देखा तो निकली एमडी ड्रग्स, तस्कर चकमा देकर फरार उच्चतम न्यायालय के निर्णय की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण