24 News Update अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद नगर स्थित यूनिवर्सिटी ग्राउंड में प्राकृत ज्ञान केसरी आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज ससंघ के 61वें पिच्छी चातुर्मास के समापन अवसर पर चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यह आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के संयुक्त तत्वावधान में, तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ (सागवाड़ा) के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। विधान समिति के विपिन पंचोरी (साबला) ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रातः चारों दिशाओं में विराजमान जिनेन्द्र भगवान एवं सिद्धचक्र यंत्र का अभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व शांति की कामना से शांतिधारा, देव-शास्त्र-गुरु पूजा तथा नन्दीश्वर पूजा संपन्न हुई।सिद्धचक्र विधान मंडप की आठों दिशाओं में बीजाक्षर मंत्रों द्वारा अर्घ समर्पण किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सौधर्म इन्द्र राजेन्द्र सोभागमल कटारिया परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात सिद्धचक्र विधान की पांचवीं पूजा के तहत विधान मंडप पर अष्टद्रव्य एवं श्रीफल युक्त 128 अर्घ सिद्धों को समर्पित किए गए। सांयकालीन सत्र में आदिनाथ भगवान, सिद्धचक्र यंत्र एवं आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज की आरती बड़े श्रद्धा भाव से उतारी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरदार की 150वीं जयंती पर बोले मोदी — “कांग्रेस की गलतियों से दशकों तक जला कश्मीर” गांव-गांव तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: सीएमएचओ डॉ. बिंदल, लसानी सेक्टर की बैठक में दिए निर्देश, आशा व स्वास्थ्य कर्मियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान