उदयपुर, 9 अक्टूबर। कॉकरोच आंदोलन के घटनाक्रम के बीच उदयपुर-दिल्ली रेल यातायात को लेकर यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए मेवाड़ एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की सेवाएं रद्द कर दी हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से जारी सूचना में ट्रेनें रद्द करने की वजह केवल परिचालनिक कारण बताई गई है, जबकि कॉकरोच आंदोलन से इसका सीधा संबंध है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर से रवाना नहीं होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान नहीं करेगी। इन दोनों सेवाओं के रद्द होने से उदयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। यात्रियों को स्टेशन रवाना होने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा में वन्यजीवों की दस्तक से मचा हड़कंप: बोखाड़ा में 6 फीट का मगरमच्छ, सेमड में 10 फीट से लंबा अजगर; दो घंटे में मगरमच्छ का रेस्क्यू भैंस ने बाइक सवार के पेट में घोंपा सींग; 20 टांके आए, उदयपुर रेफर