बांसवाड़ा, 9 अक्टूबर। गढ़ी थाना क्षेत्र के बोरी गांव में शुक्रवार को सड़क पर बैठी भैंस के हमले में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भैंस का सींग पेट में लगने से उसके पेट के निचले हिस्से में गहरा घाव हो गया। उपचार के दौरान करीब 20 टांके लगाने पड़े। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, आंजना निवासी हरीश पुत्र बदा बाइक से काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भैंस ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सींग पेट में लगने से हरीश बाइक से नीचे गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल के बेटे अनिल के अनुसार, हरीश को पहले परतापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे एमजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन गंभीर चोट को देखते हुए आगे के इलाज के लिए उदयपुर भेज दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉकरोच आंदोलन का असर, मेवाड़ एक्सप्रेस रद्द! उदयपुर-दिल्ली की दोनों दिशाओं की ट्रेनें को परिचालनिक कारण के बहाने किया रद्द कॉकरोच आंदोलन की गूंज के बीच दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर असर, 7 ट्रेनें रद्द; मुंबई-दिल्ली की 2 गाड़ियां 5 घंटे रीशेड्यूल