Site icon 24 News Update

भीषण गर्मी का असर: उदयपुर में नर्सरी से 8वीं तक स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 11:30 तक कक्षाएं

Advertisements

उदयपुर, 28 अप्रैल।
भीषण गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उदयपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है।

आदेश के अनुसार 29 अप्रैल से 15 मई 2026 तक जिले के समस्त राजकीय, गैर-राजकीय एवं सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।


9वीं से 12वीं तक समय यथावत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनका संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होगा।


👨‍🏫 स्टाफ रहेगा सामान्य समय पर उपस्थित

यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालयों का स्टाफ पूर्व निर्धारित समय पर ही उपस्थित रहेगा। साथ ही परीक्षा समय में भी किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।


⚠️ आदेश की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी व निजी स्कूल इस आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


👉 गौरतलब है कि इन दिनों उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को लू और हीटवेव से बचाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

Exit mobile version