24 News Update डूंगरपुर, 28 अप्रैल। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देशलदान (जिला कलेक्टर, डूंगरपुर) ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेशानुसार अब जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। यह नई समय-सारिणी 16 मई तक प्रभावी रहेगी।
इसी व्यवस्था को आंगनवाड़ी और मां-बाड़ी केंद्रों पर भी लागू किया गया है, ताकि छोटे बच्चों को लू और अत्यधिक गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। प्रशासन ने स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी/मां-बाड़ी केंद्रों के बच्चों पर लागू होगा। स्कूल स्टाफ, परीक्षाएं और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डूंगरपुर में समय बदला, सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Advertisements
