24 News update उदयपुर, 16 अप्रैल। पीड़ित को डराकर धमकाने, जबरन जमीन का एग्रीमेंट कराने और 35 लाख 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी नरेश पालीवाल पुत्र भवानीशंकर पालीवाल (उम्र 36 वर्ष, निवासी 46 क, सज्जन नगर, थाना अम्बामाता) को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि थाना नाई के हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ और उसके साथियों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत थाना सुखेर क्षेत्र निवासी एक पीड़ित को जबरन उसके घर के बाहर से उठा लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी और बडगांव तहसील कार्यालय ले जाकर जमीन का एग्रीमेंट करवाया गया। धमकियां देकर पीड़ित और उसकी बच्ची की जान को खतरा बताते हुए 35 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। इस मामले में थाना सुखेर पर प्रकरण संख्या 121/2025 दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में प्रकरण का अनुसंधान पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा श्री सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपा गया। इससे पहले इस प्रकरण में थाना सुखेर के हिस्ट्रीशीटर नरेश वैष्णव को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। अन्य नामजद आरोपी इस प्रकार हैं: दिलीपनाथ पुत्र नारायण नाथ, निवासी सौसारमा वीरेन्द्र सिंह, निलंबित पुलिस कॉन्स्टेबल गजेन्द्र पुत्र लक्ष्मीलाल चौधरी, निवासी अम्बामाता मंदिर के पीछे देवेन्द्र गायरी उर्फ डेविड, निवासी कालारोही शंकर सिंह पुत्र हीरा सिंह राजपूत, निवासी ब्राह्मणों का गुड़ा, अम्बेरी पीटू कलाल, निवासी मेहरों का गुड़ा नारायण दास पुत्र धनदास वैष्णव एवं अन्य साथी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्राचीन समय के विभिन्न कालों की मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी का आयोजन उदयपुर में रोज 12 से 13 श्वानों की नसबंदी, अब तक 7,723 श्वानों की हुई नसबंदी, डॉग बाइट से विधायक नाराज, आयुक्त बोले नसबंदी की संख्या बढ़ाओ