24 News UPdate डूंगरपुर। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब एक लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी पारसमल के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वरदा थाना क्षेत्र के लोलकपुर फला नयाटापरा गांव में एक किराना दुकान के गोदाम में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गोदाम में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने वहां से 26 पेटी बीयर, 3 पेटी अंग्रेजी शराब, 14 क्वार्टर अंग्रेजी शराब तथा एक पेटी देसी मदिरा जब्त की।
पूछताछ में आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी दिनेश (32) पुत्र नारायण लाल रोत निवासी लोलकपुर फला नयाटापरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है।
किराना दुकान के गोदाम में छिपाकर रखी थी 1 लाख की अवैध शराब

Advertisements
