24 News Update उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के नडियाद से आए बर्तन व्यापारी और उनके कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तड़के करीब 5:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। वाहन में मौजूद व्यापारी की पत्नी इस हादसे में सुरक्षित रहीं। गोवर्धन विलास थाना प्रभारी सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह सूचना मिली कि टीडी-बारापाल पुलिया के समीप एक कार ट्रक में भिड़ गई है और उसमें तीन लोग सवार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार पूरी तरह ट्रक के भीतर घुस चुकी थी।हादसे में 70 वर्षीय ओमप्रकाश मूंदड़ा, जो कि गुजरात के नडियाद में बर्तन व्यवसाय करते थे, और चालक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठीं ओमप्रकाश की पत्नी कैलाश देवी सुरक्षित रहीं।चित्तौड़गढ़ कार्यक्रम में जा रहे थेप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूंदड़ा दंपती चित्तौड़गढ़ में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नडियाद से रवाना हुए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उदयपुर में रहने वाले उनके दामाद पंकज तोषनीवाल को सूचित किया गया, जो अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। ओमप्रकाश मूंदड़ा मूल रूप से राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे के निवासी थे, लेकिन लंबे समय से गुजरात में ही व्यवसाय कर रहे थे। हादसे की सूचना पर मौके पर सीआई दिलीप सिंह, एएसआई धर्मवीर सिंह, और हैडकांस्टेबल अकरम खान पहुंचे। कार को क्रेन की सहायता से हटाया गया और मृतकों के शवों को एमबी अस्पताल, उदयपुर भेजा गया। पुलिस ने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वल्लभनगर में नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दूसरी वारदात का भी किया खुलासा आठ आदिवासी पंचायतों ने किया झंडा बुलंद, यूडीए में शामिल करने का विरोध, जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्ट्री, कहा- छोटे कामों के लिए शहर दौड़ाना पड़ेगा, आंदोलन की चेतावनी