उदयपुर. देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई। हादसा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर दोपहर लगभग 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, चार स्टूडेंट्स होंडा सिटी कार में देबारी की ओर से अंबेरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल भीषण टक्कर में कार सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव एमबीजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। चारों पैसिफिक मेडिकल कॉलेज के छात्र एडिशनल एसपी उमेश ओझा के अनुसार, कार में सवार चारों युवक-युवतियां उदयपुर के उमरड़ा स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स हैं। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रेलर को सड़क से हटवा दिया गया, ताकि हाईवे पर यातायात सुचारू किया जा सके। मृतकों और घायलों की पहचान हादसे में मृतकों की पहचान उदय बंसल, पुत्र दिलीप बंसल, निवासी मधुवन कॉलोनी, थातीपुर, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) और रुचिका परिहार, उम्र 25 वर्ष, पुत्री रघुनाथ परिहार, निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वहीं शशांक सिंह, पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी हरियाणा गंभीर घायल हैं। कार में सवार एक अन्य युवती भी गंभीर घायल बताई गई है, जिसकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर भूमि को पुनःस्थापित कर हरित बनाया करीब सात दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का कुएं में मिला शव, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला बाहर