24 News update उदयपुर। जिले में वर्ष 2026 के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख स्थानीय मेला-त्योहारों के अवसर पर अवकाश घोषित किए गए हैं। संयुक्त शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक प.6(1) सा.प्र.वि./6/2024-4471 दिनांक 16 अक्टूबर 2025 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, जगन्नाथ यात्रा के अवसर पर 16 जुलाई 2026, गुरुवार को मध्यान्ह पश्चात आधे दिवस का स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त 2026, बुधवार को भी मध्यान्ह पश्चात आधे दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं जलझूलनी एकादशी के पर्व पर 22 सितंबर 2026, मंगलवार को जिले में पूर्ण दिवस का स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेण्डर वर्ष 2026 (ग्रेगोरियन), ई. शक संवत 1947-1948 के अंतर्गत घोषित किए गए हैं और जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों पर लागू होंगे। आदेश जिला कलक्टर नमित मेहता की ओर से जारी किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस का बिजयनगर में ठहराव, 8 जनवरी से प्रायोगिक आधार पर लागू, आगामी आदेशों तक प्रभावी इधर परीक्षा उधर शोर, कैसे चले किसी का जोर, प्रशासन ध्यान दो इस ओर