24 News Update उदयपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा को अब बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा, जिससे बिजयनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस ठहराव से न केवल यात्रा अधिक सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। ट्रेन संख्या 19665 का समयगाड़ी संख्या 19665, खजुराहो–उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक: 08 जनवरी 2026 सेबिजयनगर आगमन: रात 02.04 बजेप्रस्थान: 02.06 बजेट्रेन संख्या 19666 का समयगाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी–खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक: 08 जनवरी 2026 सेबिजयनगर आगमन: रात 02.00 बजेप्रस्थान: 02.02 बजे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को, राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े मुख्य अतिथि, 90 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी उपाधि स्थानीय मेला-त्योहारों पर अवकाश घोषित