Site icon 24 News Update

म्यूल अकाउंट गिरोह पर हिरणमगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के खिलाफ पुलिस थाना हिरणमगरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ) श्री रामेश्वर परिहार तथा वृताधिकारी नगर पूर्व श्री सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण व बैंक रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की।
जांच में सामने आया कि म्यूल अकाउंट के खाताधारक दीपक (21) निवासी आदर्श नगर, गायरियावास (अभिनन्दन स्कूल के पास) ने “सांवरिया साड़ी” के नाम से खाता खुलवाया था, ताकि बड़े लेनदेन आसानी से हो सकें। उसने खाते से जुड़े दस्तावेज अपने मित्र अभिषेक (24) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-04 (जैन मंदिर के पास) को कमीशन के बदले उपलब्ध कराए। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार इस बैंक खाते के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 38 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विस्तृत अनुसंधान जारी है।
टीम में शामिल अधिकारी/कार्मिक:
श्री रविन्द्र सिंह चारण (थानाधिकारी), श्री भगवतीलाल (हेड कांस्टेबल), श्री राजेन्द्र सिंह (हेड कांस्टेबल), श्री राज कुमार जाखड़ (कांस्टेबल), श्री नंदकिशोर (कांस्टेबल), श्री किरेन्द्र सिंह (कांस्टेबल) एवं श्री लोकेश रायकवाल (कांस्टेबल, साइबर सेल उदयपुर)।

Exit mobile version