24 News Update उदयपुर। अधिवक्ता परिषद् इकाई-उदयपुर द्वारा हिन्दू नववर्ष एवं नवसंवत्सर (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व अधिवक्ताओं को मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।इस अवसर पर परिषद् सदस्यों ने सभी को तिलक लगाकर नवकोपल एवं प्रसाद वितरित किया और भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा और नवचेतना के प्रतीक इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि हिन्दू नववर्ष सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और गौरवशाली संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।परिषद् अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण दिवस है। यह प्रकृति के उल्लास, ऋतु परिवर्तन और नई उमंग का संदेश देता है। उन्होंने सभी से नए वर्ष में राष्ट्र को समृद्ध व सुसंस्कृत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।महामंत्री डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए। उन्होंने इसे सृष्टि के आरंभ और सम्राट विक्रमादित्य के राज्याभिषेक से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन बताते हुए नई शुरुआत, सकारात्मकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र ओझा को भी तिलक लगाकर एवं प्रसाद वितरित कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, सचिव आशीष कोठारी, चक्रवर्ती सिंह राव, भूपेन्द्र सिंह चुण्डावत, गणेश लाल तेली सहित अधिवक्ता परिषद् के दिनेश गुप्ता, ऋत्तु सारस्वत, प्रीति बापना, नेहा जैन, अर्चना नेणावा, राजेश वसीटा, भारत कुमावत, सुनील कल्याणा, नवीन मेनारिया, पूनमचन्द मीणा, सत्येन्द्र सिंह सांखला, महेन्द्र ओझा, ललित सेन, मनीष खण्डेलवाल, मनीष कुमावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देवास परियोजना से पिछोला–फतहसागर में भरेगा पानी, 20 मार्च से जल अपवर्तन शुरू शेयर अ स्माइल में 10 हजार से अधिक वस्त्रों का वितरण