Site icon 24 News Update

तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराई, युवक की मौत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बरबली (थाना ओगणा) निवासी पुनमचंद (29) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 29 अप्रैल को कोल्यारी पीएचसी रोड पर मोटरसाइकिल चालक भेरूलाल ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर खड़ी गाय को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राजेन्द्र पुत्र मांगीलाल भाखरिया निवासी किरट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281 व 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कांतिलाल को जांच सौंपी गई है।

Exit mobile version