Advertisements
24 News Update उदयपुर। पहाड़ा थाना पुलिस क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा राबाया पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई। हादसे में पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नामा डामोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मोटरसाइकिल चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टर्न पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक स्लिप हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पीछे बैठे प्रार्थी के पुत्र को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं।

