Site icon 24 News Update

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Advertisements

24 News Update डूंगरपुर। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के घोटाद गांव में रविवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पैदल घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश डोडियार निवासी घोटाद के रूप में हुई है। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि कमलेश, लिमड़ी गांव स्थित माताजी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। घोटाद पुलिया के पास सामने से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल कमलेश को पहले सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version