24 News Update चित्तौड़गढ़ | राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने की योजना बना रहे सैलानियों के लिए नए साल की शुरुआत झटका लेकर आ रही है। चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित म्यूजियम में प्रवेश अब पहले की तुलना में महंगा हो गया है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने एक जनवरी से नई एंट्री फीस लागू करने का निर्णय लिया है। यह फैसला जयपुर स्थित पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय से जारी आदेश के बाद लिया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को उदयपुर संभाग स्तर पर कर दी गई।नई दरों के मुताबिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग के म्यूजियम मेंभारतीय पर्यटकों को 50 रुपयेभारतीय विद्यार्थियों को 25 रुपयेविदेशी पर्यटकों को 250 रुपयेविदेशी विद्यार्थियों को 100 रुपयेप्रवेश शुल्क देना होगा। इसके साथ ही दुर्ग परिसर के ऐतिहासिक फतह प्रकाश महल में प्रवेश के लिए भी 50 रुपये शुल्क तय किया गया है। विभाग बोला—धरोहर बचाने के लिए जरूरी कदमपुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, उदयपुर के अधीक्षक हिमांशु सिंह ने बताया कि फीस में यह बढ़ोतरी मनमानी नहीं है। उनका कहना है कि म्यूजियम के संरक्षण, भवनों की मरम्मत, संग्रहित ऐतिहासिक वस्तुओं की सुरक्षा और पर्यटकों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ी हुई राशि का उपयोग सीधे म्यूजियम के रखरखाव और विकास कार्यों में किया जाएगा।सिर्फ चित्तौड़गढ़ नहीं, पूरे उदयपुर संभाग पर असरमहत्वपूर्ण बात यह है कि यह बदलाव केवल चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक सीमित नहीं है। उदयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी म्यूजियम में एक जनवरी से संशोधित एंट्री फीस लागू होगी। यानी अब संभाग के किसी भी म्यूजियम में पुराने रेट पर टिकट नहीं मिलेगा। नए साल से ठीक पहले फीस बढ़ने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में असंतोष भी देखने को मिल रहा है। खासकर नियमित रूप से म्यूजियम देखने आने वाले छात्रों और परिवारों को यह निर्णय अखर रहा है। वहीं विभाग का मानना है कि यदि ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखना है तो यह फैसला अपरिहार्य था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़ीसादड़ी में 5 जनवरी को नेहा जैन करेंगी भागवती दीक्षा, 14 संतों के सानिध्य में होगा महापर्व नववर्ष-2026 पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया में विशेष दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था