24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग, सितरवाडा मावीता स्थित सोमपुरा समाज आराध्य देवी मां महिषासुर मर्दनी माता मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।भूमि पूजन आचार्य संजय पाठक के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा यजमान बलदेव–उमाशंकर ने किया। समाज के अध्यक्ष हरिश्चंद्र–चिमनलाल एवं समस्त समाजजनों ने प्रतिष्ठा महोत्सव की धर्मध्वजा लगाकर मूर्ति, शिखर-कलश, ध्वजदंड, कीर्ति स्तंभ की प्रतिष्ठा के भव्य एवं चार दिवसीय दिव्य कार्यक्रम (27 से 30 नवंबर) का शुभारंभ किया।समाज के उपाध्यक्ष पंकज–रघुलाल, महामंत्री सुभाष नंदलाल, उपमहामंत्री कल्पेश–सोमनाथ, युवा परिषद अध्यक्ष संजय–कन्हैयालाल ने मंचासीन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, समाजसेवी ललित पंचाल, सुधीर वाडेल, नानुलाल मोडपटेल, जीवणलाल पाटीदार, अनिल वाडेल, नारायणलाल बनोत, सुभाष दवे, अशोक भट्ट, देवीलाल सोनी, भारत शर्मा, विष्णु भासरिया, राजेंद्र शुक्ला, दिनेश शर्मा, मुकेश भावसार, अंकित भावसार, पूर्व सरपंच राजेश कटारा, रूपलाल, हरिश्चंद्र तलवाड़ा एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।समाज के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सोमपुरा ने मंदिर के गौरवशाली इतिहास एवं प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले समाज के भामाशाहों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष हरिश्चंद्र–जगन्नाथ, हेमंत, देवीलाल, धीरेंद्र, मनोहर, निर्भयराम, नंदलाल, शांतिलाल, महिला मंडल पदाधिकारी एवं समस्त समाजजन उपस्थित रहे।आयोजन समिति के संयोजक लोकेश–कन्हैयालाल ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में 27 नवंबर को प्रथम दिवस के रूप में प्रायश्चित, हिमाद्रि स्नान, मेहंदी रस्म एवं मंगल गीतों के माध्यम से प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा पूर्णाहुति 30 नवंबर को होगी। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु कार्य-विभाजन के लिए मंदिर निर्माण, आयोजन समिति एवं महिला मंडल के नेतृत्व में निम्न प्रभारी — अशोक एन., संजय डी., कृष्णकांत, नगिन, सुदर्शन, योगेश, दीपक एस., बालकृष्ण, अजय, गोपाल, चंद्रशेखर, पंकज सी., जयप्रकाश, जगदीश, नगिन, नरेश, शैलेश, विक्रम, नितिन डी., कल्पेश एल., नितिन एल., संजय के., जितेंद्र, दिनेश आर., मनीष एस., नितिन एम., सहारा डॉ. रितेश, मधुबाला, ममता, ज्ञानेश्वरी, संगीता, शीतल को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम का संचालन गिरीश–वासुदेव सोमपुरा, राहुल–इन्द्रदेव ने किया एवं आभार हरिश्चंद्र–चिमनलाल ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में एसआईआर घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी श्री रामेश्वर भक्त मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित