24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, उदयपुर के छात्र एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुर्खियों में हैं। स्कूल की अंडर-17 बैडमिंटन टीम ने ब्ठैम् क्लस्टर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और साथ ही नेशनल टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच से आक्रामक और आत्मविश्वासपूर्ण खेल दिखाना शुरू किया। इंदौर, बांसवाड़ा, अहमदाबाद और जयपुर जैसी मजबूत टीमों को हराकर एमडीएस की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में एमडीएस के छात्र अपूर्व जैन ने एकल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत हासिल की। इसके बाद युगल मुकाबले में अपूर्व जैन और आर्जव की जोड़ी ने बांसवाड़ा की टीम के खिलाड़ियों ज्योतिरादित्य और अर्हम् को 4-2 से पराजित कर टीम को निर्णायक जीत दिलाई।
टीम के अन्य होनहार खिलाड़ी पूर्वांश सरूपारिया ने भी टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने एकल एवं युगल दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एमडीएस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और नेशनल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि, “हमारे छात्रों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। हमें गर्व है कि एमडीएस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है।” टीम की इस सफलता से स्कूल में उत्साह का माहौल है और सभी को अब नेशनल टूर्नामेंट में उनके स्वर्णिम प्रदर्शन का इंतजार है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading