24 News Update उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में मीरानगर इलाके से एक अज्ञात चोर प्रार्थी की मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी पंकज लौहार (29 वर्ष), पुत्र शंकरलाल लौहार, निवासी छोटा भानुजा (राजसमंद), जो वर्तमान में उदयपुर के मीरानगर में रह रहे हैं, ने मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी ने बताया कि 14 अप्रैल रात करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने उनके निवास के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल (नंबर: RJ27 AG8731) चुरा ली। पुलिसिया कार्रवाईकाफी तलाश के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगने पर प्रार्थी ने 17 अप्रैल को दोपहर सुखेर थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्री दुर्गसिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों का सुराग लगाया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृषि अर्थशास्त्र में नरेन्द्र यादव, रेनू कुमारी एवं आशीष शर्मा को पीएचडी लोन ट्रांसफर के नाम पर 4.59 लाख की ठगी