24 News Update भीलवाड़ा के रायला में आधुनिक चकाचौंध और दिखावे के दौर में दादी लीला देवी सुवालका ने अपनी पोती सृष्टि सुवालका के छठे जन्मदिन के मौके पर शनिवार को प्रकृति सेवा के उत्सव के रूप में मनाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश दिया है। सृष्टि के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए किसी महंगे आयोजन के बजाय, दादी ने धरती को हरियाली का उपहार देने का संकल्प लिया।छायादार पौधों से महकेगा आँगन-:इस अवसर पर लीला देवी ने गुलमोहर और करंज जैसे छायादार व औषधीय पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि गुलमोहर अपनी लालिमा से प्रकृति को सुंदर बनाएगा, वहीं करंज भीषण गर्मी में राहगीरों और जीव-जंतुओं को ठंडी छांव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “सृष्टि जैसे-जैसे बड़ी होगी, ये पौधे भी उसके साथ बढ़ेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा का जरिया बनेंगे।”बेजुबान पक्षियों को मिला सहाराबढ़ती तपिश और सूखते जलस्रोतों को देखते हुए, इस नेक पहल में मानवता का रंग भी घुला। दादी और परिवार के सदस्यों ने पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे और उनमें पानी भरकर पक्षियों के दाना-पानी का इंतजाम किया। यह कदम उन बेजुबान परिंदों के लिए जीवनदान साबित होगा जो पानी की तलाश में भटकते हैं।संस्कारों की नई पौधदादी लीला देवी की इस पहल की पूरे सुवालका परिवार और क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी पोती को जन्मदिन पर महंगें खिलौनों के बजाय ‘प्रकृति प्रेम’ के संस्कार भेंट किए हैं। इस छोटी सी बच्ची सृष्टि ने भी अपनी दादी के साथ मिलकर पौधों को पानी पिलाया, जो नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी सीख है।-लीला देवी का एक सशक्त संदेश:इस अवसर पर लीला देवी सुवालका ने सभी से अपील की कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन या किसी भी मांगलिक कार्य पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। यही सच्ची सेवा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने का एकमात्र तरीका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आज नाथद्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई की और विभिन्न मंडलों से आए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए। खाकी का खेल उत्सव: भीलवाड़ा में शुरू हुई अजमेर रेंज पुलिस की स्पोर्ट्स जंग