24 News Update उदयपुर। प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाउ किसनराव बागड़े 27 मई से उदयपुर संभाग के 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।जिला कलक्टर ने बताया कि राज्यपाल श्री बागड़े 27 मई को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से सलूम्बर पहुंचेंगे। वहां कलक्ट्रेट सभागार में सलूम्बर जिले के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् सड़क मार्ग से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल श्री बागड़े शाम 4 बजे कलक्ट्रेट डूंगरपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम डूंगरपुर सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन 28 मई को सुबह डूंगरपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 5.55 बजे प्रताप गौरव केंद्र पहुंच कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री बागड़े का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। अगले दिन 29 मई को सुबह 9.45 बजे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् राज्यपाल श्री बागड़े महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंच कर दोपहर 11.50 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।जिला कलक्टर ने राज्यपाल महोदय की उदयपुर यात्रा के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तिरंगा यात्रा अभियान में सांसद रावत का नाम प्रदेश वक्ता में राजस्थान पत्रिका को बहुत बड़ा झटका : विजय शर्मा को मजीठिया वेतन माँगने पर बर्खास्त करना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने सेवा बहाली और पूर्ण लाभ देने का आदेश दिया