24 News Update जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल दोपहर करीब 1 बजे अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। जांच के दौरान उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और बुखार आ गया। इसके बाद डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल आईसीयू-2 में भर्ती कर लिया।डॉक्टरों के मुताबिक राज्यपाल ब्लड समेत अन्य रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मेडिकल टीम ने उनकी निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।डॉक्टरों के अनुसार राज्यपाल को यूरिन में संक्रमण के साथ किडनी से जुड़ी हल्की समस्या की आशंका है। फिलहाल जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग की टीम की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। राज्यपाल के यूरिन और ब्लड के सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्यपाल के उपचार के लिए 7 से अधिक डॉक्टरों की टीम का एक मेडिकल बोर्ड भी बनाया गया है। इस बोर्ड में जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने राज्यपाल की देखरेख के लिए 9 डॉक्टरों की टीम गठित की है। इसमें जनरल मेडिसिन से डॉ. पुनीत सक्सेना, नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. धनंजय अग्रवाल और डॉ. संजीव कुमार, यूरोलॉजी विभाग से डॉ. शिवम प्रियदर्शी और डॉ. नचिकेत व्यास, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग से डॉ. संदीप माथुर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. रजनी शर्मा तथा कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. हिमांशु मेहला सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्यरत 2864 महिला रेलकर्मी रेल संचालन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुडें कार्यों में निभा रही है अहम जिम्मेदारियां