24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। आगामी 15 मार्च को उदयपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की युवा शाखा के अखिल भारतीय सम्मेलन में भागीदारी एवं तैयारियों को लेकर सोमवार रात्रि को श्री जैन दिवाकर भवन, निम्बाहेड़ा में गुरु भक्तों एवं नगर के युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।संगठन के युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड़ ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नवलखा, संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी, युवा अध्यक्ष रमेश मेहता, युवा सलाहकार मनीष दानी एवं युवा उपाध्यक्ष वीरेंद्र मारू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा व तैयारियों पर चर्चा की।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के आदर्शों व संस्कारों को समाज में जीवंत बनाए रखने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कार, सेवा और संगठन की भावना से जोड़ना है। उदयपुर में आयोजित होने वाला युवा सम्मेलन युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। उन्होंने सभी युवाओं से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठजन, युवक परिषद के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रावक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के नाम को सार्थक करने का संकल्प व्यक्त किया। अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश बम ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला दिवस पर पद्मिनी की वीराओ ने दिया सेवा, संवेदना और करुणा का संदेश जे.के. सीमेंट ने मांगरोल मे मनाया गया महिला दिवस !