24 News Update डूंगरपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनजाति क्षेत्र में महिला कौशल विकास और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं तक की व्यापक समीक्षा की गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बोरी स्थित गुरुकुल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जाएंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत आयोजित महिला प्रशिक्षणार्थियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे।राज्यपाल “आशीर्वाद समारोह” में भी शिरकत करेंगे, जिसमें जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश दिए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर डूंगरपुर से रवाना होंगे। हालांकि उनके मिनट-टू-मिनट विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कलक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, स्वागत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सेफ हाउस और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेशचंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में अवैध गीली लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त अस्पताल की लापरवाही का खौफनाक चेहरा: मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रिप, हंगामे के बाद हटाई गई बोतल